शनिवार, २६ नोव्हेंबर, २०११

भूल शायद बहुत बड़ी कर ली



भूल शायद बहुत बड़ी कर ली
दिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली

तुम मोहब्बत को खेल कहते हो
हमने बर्वाद ज़िन्दगी कर ली
उसने देखा बड़ी इनायत से
आँखों आँखों में बात भी कर ली
आशिकी में बहुत ज़रूरी है
बेवफाई कभी कभी कर ली
हम नहीं जानते चरागों ने
क्यूँ अंधेरों से दोस्ती कर ली
धड़कने दफन हो गयी होंगी
दिल में दिवार क्यूँ खड़ी कर ली

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा